1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इस फिल्म के लिए कश्मीर का रुख करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

अब इस फिल्म के लिए कश्मीर का रुख करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

 Published : Jun 05, 2017 12:02 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 12:02 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अब फिर से पर्दे पर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों को लुभाने वाले हैं। अब जल्द ही वह नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म के लिए कश्मीर का रुख करने वाले हैं।

sidharth- India TV Hindi
sidharth

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों नीरज पांडे के निर्देशन में बनने जा रही अपनी आगामी फिल्म ‘अयारी’ की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं वह जल्द ही वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु करने वाले हैं। वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही कश्मीर जाएंगे। इससे पहले वह अपनी एक और आगामी फिल्म ‘इत्तेफाक’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे थे। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की हैं।

‘इत्तेफाक’ में सिद्धार्थ के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही अब वह ‘अयारी’ की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। सिद्धार्थ अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब सलमान खान ने लिया कौन सा नया पंगा

उन्होंने एक इवेंट शो के दौरान संवाददाताओं से कहा, “मैंने अभी ही ‘इत्तेफाक’ की शूटिंग खत्म की है। मैं जल्द ही नीरज पांडे की ‘अयारी’ की शूटिंग शुरु करूंगा। मैं इसके लिए कश्मीर जा रहा है, इसलिए इसकी तैयारी में लगा हूं और उत्साहित हूं। यह एक मजेदार फिल्म होगी। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित क्राइम-ड्रामा है।“ गौरतलब है कि इसमें मनोज वाजपेयी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन