1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर एक्ट्रेस Simi Garewal का दावा, सलमान ने किसी और को बचाने के लिए अपने सिर लिया है इल्जाम

मशहूर एक्ट्रेस Simi Garewal का दावा, सलमान ने किसी और को बचाने के लिए अपने सिर लिया है इल्जाम

 Published : Apr 10, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 02:46 pm IST

सलमान ने ट्रिगर नहीं खींचा था। उन्होंने यह गुनाह नहीं किया है, बल्कि भावनात्मक वजहों से किसी और का इल्जाम अपने सिर ले रहे हैं, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ रही है।

सिमी गरेवाल- India TV Hindi
सिमी गरेवाल

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जेल जाने से बॉलीवुड काफी दुखी है। इस बीच बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सिमी गरेवाल ने एक ट्वीट किया जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया। सिमी ने सलमान को लेकर दावा किया है कि सलमान किसी और को बचा रहे हैं। सिमी ने ट्वीट करके लिखा है- सलमान ने जो चैरिटी की है उससे सब बेमतलब हो जाता है, लेकिन जरूरी बात यह है कि सलमान ने ट्रिगर नहीं खींचा था। उन्होंने यह गुनाह नहीं किया है, बल्कि भावनात्मक वजहों से किसी और का इल्जाम अपने सिर ले रहे हैं, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ रही है। हालांकि सिमी ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन फिल्मी गलियारों में जो खबरें हैं उसके मुताबिक सैफ अली खान ने हिरण पर गोली चलाई थी।

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट में भी सलमान के एक करीबी ने कहा कि सलमान को निशाना लगाना नहीं आता है। वो कोई ट्रेन शूटर नहीं हैं। बॉलीवुड में ये चर्चा है कि सलमान खान किसी और की गलती अपने सिर ले रहे हैं।

इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि जिस जिप्सी में हम जा रहे थे वो खुली थी। कई दिनों बाद उसकी फॉरेंसिक जांच हुई थी। उसमें खून लगा था, लेकिन सलमान ने बताया कि वो हिरण का खून नहीं था बल्कि हमारे डांस डायरेक्टर जय गोराड़े का खून था। उनका अंगूठा सीट के ऊपर लगे ब्रैकेट में फंस गया था, और जिप्सी में उन्हीं का खून लगा था।

मशहूर पत्रकार मार्क मैन्यूअल ने भी अपनी फेसबुक पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि सलमान खान किसी और का इल्जाम अपने सिर ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है काले हिरण को किसने मारा लेकिन वो बताएंगे नहीं क्योंकि सलमान खान नहीं चाहते कि ये बात किसी को पता चले।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन