1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीका सिंह के घर चोरी करने में 14 साल पुराने कर्मचारी का हाथ! पुलिस कर रही है जांच

मीका सिंह के घर चोरी करने में 14 साल पुराने कर्मचारी का हाथ! पुलिस कर रही है जांच

 Published : Jul 31, 2018 09:16 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 09:20 pm IST

स मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फूटेज में गायक के एक कर्मचारी को इमारत से जाते देखा गया है।

Mika Singh- India TV Hindi
Mika Singh

मुंबई: गायक मीका सिंह ने अंधेरी पश्चिम के ओशिवरा इलाके में स्थित अपने घर से 300,000 रुपये की नकदी और आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। मीका के मैनेजर ने उनकी ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि सोमवार अपराह्न् उनके फ्लैट से 100,000 रुपये की नकदी और 200,000 रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हो गए हैं।

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फूटेज में गायक के एक कर्मचारी को इमारत से जाते देखा गया है। इस मामले वह मुख्य संदिग्ध लगता है। ओशिवरा पुलिस थाने के प्रभारी, एस. पसलवार ने कहा कि संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, जो नई दिल्ली से है।

फिलहाल, मीका सिंह ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन