1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहा अली खान की बेटी इनाया ने जानवरों को खिलाया खाना, फोटोज वायरल

सोहा अली खान की बेटी इनाया ने जानवरों को खिलाया खाना, फोटोज वायरल

 Written By: IANS
 Published : Jan 05, 2020 05:27 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 05:27 pm IST

कुणाल खेमू और सोहा अली खान की बेटी इनाया नाओमी खेमू ने आस्ट्रेलिया में छुट्टियों के दौरान फार्म में अपना एक दिन बिताया।

soha ali khan, inaaya khan and kunal khemmu- India TV Hindi
सोहा अली खान, इनाया और कुणाल खेमू

अभिनेता कुणाल खेमू और सोहा अली खान की बेटी इनाया नाओमी खेमू ने आस्ट्रेलिया में छुट्टियों के दौरान फार्म में अपना एक दिन बिताया, इस दौरान स्टार जोड़ी की लाडली ने जानवरों को खाना भी खिलाया। 

सोहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इनाया की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें इनाया फार्म के जानवरों जैसे, घोड़े के बच्चे, बकरियों और भेड़ों को हाथ से खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं।

एक तस्वीर में इनाया एक कंगारू को दुलारते हुए भी नजर आ रही हैं।

कुणाल और सोहा सोशल मीडिया पर अपनी लाडली और खुद की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। दोनों ने 2015 में शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन