1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी इनाया के साथ पिता मंसूर अली खान की कब्र पर पहुंचीं सोहा अली खान, लिखा- 'काश आप यहां होते...'

बेटी इनाया के साथ पिता मंसूर अली खान की कब्र पर पहुंचीं सोहा अली खान, लिखा- 'काश आप यहां होते...'

 Published : Dec 02, 2019 12:48 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 12:48 pm IST

मंसूर अली खान का साल 2011 में 70 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Soha Ali Khan with Inaaya- India TV Hindi
बेटी इनाया के साथ पिता की कब्र पर पहुंचीं सोहा अली खान Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया नौमी खान के साथ पिता मंसूर अली खान की कब्र पर पहुंचीं। महान क्रिकेटर को उनके पिता इफ्तिखार अली खान पटौदी की कब्र के बगल में उनके पैतृक घर (पटौदी पैलेस) में दफनाया गया है। सोहा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बहुत प्यारा कैप्शन लिखा है, जो वायरल हो रहा है।

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वो और इनाया मंसूर अली खान की कब्र के सामने हाथ फैलाकर बैठी हुई हैं। सोहा ने कैप्शन में लिखा है, 'काश आप यहां होते।' वहीं, कब्र की पत्थर पर लिखा हुआ है, 'जब मैं मर जाऊंगा, मुझे प्यार करना, लेकिन मुझे मरने मत देना।' 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सिरी पर न्यूबॉर्न बेबी संग वायरल हो रही है फोटो

 

बता दें कि मंसूर अली खान का साल 2011 में 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका जन्म 5 जनवरी 1941 को भोपाल में हुआ था। 'टाइगर' निक नेम वाले मंसूर अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। वो कॉमेडी सीरीज में नजडर आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन