1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न’ के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की 'कलंक' की शूटिंग

‘हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न’ के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की 'कलंक' की शूटिंग

 Published : Jun 12, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 03:09 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। लेकिन इसके साथ ही अब खबर आई है कि सोनाक्षी ने करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग शुरू कर दी है।

Sonakashi- India TV Hindi
Sonakashi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। लेकिन इसके साथ ही अब खबर आई है कि सोनाक्षी ने करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 'कलंक' में संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित-नेने और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे एक साथ मंच शेयर करते हुए नजर आएंगे। अभिषेक वर्मन फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

करण द्वारा निर्मित फिल्म में साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। यह फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। सूत्र के मुताबिक, सोनाक्षी ने गुरुवार को अंधेरी में शूटिंग की। सूत्र ने कहा, "फिल्म में सोनाक्षी के किरदार और उनके लुक का खुलासा नहीं किया जा सकता है, लेकिन एक उम्मीद की जा सकती है कि वह अपनी पिछली भूमिकाओं से पूरी तरह अलग नजर आएंगी।"

सोनाक्षी के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह मुंबई में फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगी। अभिनेत्री ने 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल है। यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन