1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘हैप्पी भाग जाएगी’ के सीक्वल में ये ‘दबंग गर्ल’ देंगी डायना पेंटी का साथ

‘हैप्पी भाग जाएगी’ के सीक्वल में ये ‘दबंग गर्ल’ देंगी डायना पेंटी का साथ

 Published : Oct 02, 2017 06:55 pm IST,  Updated : Oct 02, 2017 06:55 pm IST

डायना पेंटी की फिल्म को 'हैप्पी भाग जाएगी' को काफी पसंद किया गया था। अब खबर आई है कि इस फिल्म का सीक्वल भी बनने जा रहा है। लेकिन अब इस फिल्म में उनका साथ देने के लिए बॉलीवुड की दबंग गर्ल की नाम भी जुड़ गया है।

happy- India TV Hindi
happy

मुंबई: पिछले वर्ष रिलीज हुई अभिनेत्री डायना पेंटी की फिल्म को 'हैप्पी भाग जाएगी' को काफी पसंद किया गया था। अब खबर आई है कि इस फिल्म का सीक्वल भी बनने जा रहा है, जिसके लिए बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ बॉन्ड साइन किया गया है। अपनी इस फिल्म को सोनाक्षी का कहना है कि वह इस किरदार को निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं। अगली कड़ी को 'हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न्‍स' शीर्षक दिया गया है।

सोनाक्षी ने हाल ही में ट्वीट कर कहा, "यह एक बड़ा खुशमिजाज परिवार है। इस सफर को शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.. आनंद एल राय, मुदस्सर, डायना पेंटी हैशटैग हैप्पीभागजाएगीरिटर्न्‍स।" पहले भाग के निर्देशक मुदस्सर अजीज के इस संघ का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, "हां, सोनाक्षी मेरी हैप्पी 2 हैं और मुझे उन्हें आपके सामने लाने पर काफी गर्व हो रहा है। किल इट सोना।"

पिछले साल 18 अगस्त को रिलीज हुई ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में डायना पेंटी, अली फजल और अभल देयोल ने मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस रोमांटिक कॉमेडी में एक लड़की हैप्पी की कहानी थी, जो शादी के दिन अपने घर से भाग जाती है और गलती से पाकिस्तान पहुंच जाती है। डायना, जिन्होंने फिल्म में मुख्य कलाकार की भूमिका निभाई थी, उन्होंने ट्विटर पर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा, "खुशी के दिन वापस आए।" (VIDEO: एयरपोर्ट पर भड़के आदित्य नायारण, जानें किसे कहा- 'देख लूंगा तुझे')

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन