1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार के साथ की मस्ती, धक्का मार गिराया कुर्सी से

सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार के साथ की मस्ती, धक्का मार गिराया कुर्सी से

 Published : Aug 10, 2019 08:26 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 08:26 pm IST

'मिशन मंगल' के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा अक्षय कुमार के साथ मस्ती करती हैं और उन्हें धक्का मार कुर्सी से गिरा देती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sonakshi sinha and akshay kumar- India TV Hindi
Sonakshi sinha and akshay kumar

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मिशन मंगल की पूरी टीम के साथ अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। सभी लोग आपस में मस्ती करते रहते हैं। इस बार मस्ती में सोनाक्षी ने अक्षय को कुर्सी से गिरा दिया।सोनाक्षी ने उन्हें उनकी ही कुर्सी से बड़ी आसानी से गिरा दिया, जिसे देख पहले सब चौंके और बाद में हंस पड़े। आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रचार के लिए मीडिया से बातचीत के दौरान सोनाक्षी ने जब खिलाड़ी कुमार को कुर्सी से गिराया तो सभी हक्के बक्के रह गए। बाद में खुलासा हुआ कि यह अक्षय और सोनाक्षी का एक प्रैंक था।

प्रमोशन के दौरान की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में पहले तो अक्षय के गिरते ही सब चौंक जाते हैं।

वीडियो में अक्षय सोनाक्षी के बगल में बैठकर पत्रकारों से फिल्म 'मिशन मंगल' के बारे में बातें करते नजर आ रहे हैं। तभी वह अपनी कुर्सी को ठीक करने के लिए थोड़ा पीछे की तरफ झुकते हैं, इसी दौरान सोनाक्षी उनके सीने पर हल्के से कुहनी मारती हैं, जिससे अक्षय अपनी कुर्सी समेत पीछे जा गिरते हैं।"

लोगों को चकित देख सोनाक्षी कहती हैं, 'जब लोग मुझे तंग करते हैं, तब उनके साथ मैं ऐसा ही करती हूं।' वहीं, सोनाक्षी द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में तापसी ने यह खुलासा किया कि यह एक प्रैंक था।

'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Also Read: 

दिशा पाटनी को डेट करने पर बोले टाइगर श्रॉफ, कहा- मेरी औकात नहीं है

National Award जीतने के बाद आयुष्मान खुराना ने कविता के जरिए बताया पहली बार मुंबई आने का अनुभव, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन