1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के इस काम को देख सोनाक्षी भी हुईं उनकी फैन, कह डाली ये बात

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के इस काम को देख सोनाक्षी भी हुईं उनकी फैन, कह डाली ये बात

 Published : Sep 12, 2017 07:17 am IST,  Updated : Sep 12, 2017 07:20 am IST

बॉलीवुड हस्तियां अपने काम से अक्सर लोगों के दिलों पर राज करती रहती हैं। लेकिन कम ही सितारे ऐसे होते हैं जो अपने काम से साथ रहने वाली हस्तियों को भी प्रभावित कर जाते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा ही कुछ किया है, जिसे देख सोनाक्षी सिन्हा...

sonakshi- India TV Hindi
sonakshi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय की कला से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। आज वह उस मुकाम पर हैं जहां लोग उनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने अपने व्यक्तित्व से भी फैंस का दिल चुराया है। आम लोग ही नहीं बल्कि प्रियंका ने अपने काम से इंडस्ट्री की भी कई हस्तियों को प्रभावित किया है। हाल ही में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने प्रियंका की तारीफ करते हुए उन्हें अर्थपूर्ण युवती बताया है। बता दें कि प्रियंका यूनिसेफ की सद्भावना दूत हैं और फिलहाल गृहयुद्ध से विस्थापित सीरियाई बच्चों की मदद के लिए जॉर्डन में हैं।

सीरिया में संघर्ष के चलते बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं या घरों से पलायन करने को मजबूर हुए हैं, तब से बड़ी संख्या में सीरियाई लोगों ने पड़ोसी देश जॉर्डन में आश्रय ले रखा है। सोनाक्षी ने सोमवार को ट्विटर के जरिए यूनिसेफ के साथ प्रियंका के काम की सराहना की। सोनाक्षी ने ट्वीट किया, "यूनिसेफ के साथ मिलकर प्रियंका चोपड़ा फिलहाल जो कर रही हैं..उसे हम सभी को करने की महत्वाकांक्षा रखनी चाहिए, जिससे फर्क पड़ता है..अर्थपूर्ण युवती।"

प्रियंका ने भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें वह प्रभावित परिवारों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि सोनाक्षी फिलहाल फिल्मकार अभय चोपड़ा के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'इत्तेफाक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म इसी नाम की 1969 में आई फिल्म का रूपांतरण है। (जॉर्डन: सीरियाई शरणार्थियों से मिलकर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बातें)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन