1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाली बेंद्रे की कैंसर की खबर से बॉलीवुड हस्तियों को लगा धक्का, सभी करने लगे जल्द ठीक होने की कामना

सोनाली बेंद्रे की कैंसर की खबर से बॉलीवुड हस्तियों को लगा धक्का, सभी करने लगे जल्द ठीक होने की कामना

 Published : Jul 04, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 02:21 pm IST

सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपने फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की है कि कि वह इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी इस बीमारी का इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है। गौरतलब है कि सोनाली ने बताया है कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर है।

Sonali Bendre- India TV Hindi
Sonali Bendre

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपने फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की है कि कि वह इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी इस बीमारी का इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है। गौरतलब है कि सोनाली ने बताया है कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस खबर से हैरान है, तो वहीं दूसरी ओर फैंस भी काफी सदमे में हैं। सोनाली के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया जाहिर करना शुरू कर दिया है।

सोनाली के चाहने वालों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं कई जानी मानी फिल्मी हस्तियां भी सोनाली के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रही हैं। बता दें कि हाल ही में अभिनेका इरफान खान ने भी जानकारी दी थी वह न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से जंग कर रहे हैं, अभी इंडस्ट्री में उन्हीं की बीमारी पर चर्चा चल रही थी। ऐसे में अब सोनाली के कैंसर की खबर वाकई हैरान करने वाली है।

सोनाली ने अपने पोस्ट में लिखा, "कई बार जिंदगी आपको ऐसे मोड़ पर खड़ा देती है जिसके बारे में आपके कभी सोचा भी नहीं होगा। मुझे हाई ग्रेड कैंसर डायग्‍नोज हो गया है।" इसके बाद से फिल्मकार करण जौहर, इलियाना डिक्रूज और आफताब शिवदासानी सहित कई जानी मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया उनके ठीक होने की कामना के साथ ट्वीट करना शुरू कर दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन