1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वीरे दी वेडिंग' के लिए दिल्ली पहुंची सोनम और करीना कपूर

'वीरे दी वेडिंग' के लिए दिल्ली पहुंची सोनम और करीना कपूर

 Published : Sep 01, 2017 01:45 pm IST,  Updated : Sep 01, 2017 01:45 pm IST

सोनम कपूर पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। अब खबर आई है कि...

kareena - India TV Hindi
kareena

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। अब खबर आई है कि इस फिल्म के पहले चरण की शूटिंग के लिए दोनों अभिनेत्रियां दिल्ली पहुंच चुकी हैं। इसे लेकर सोनम की बहन व फिल्म की सह-निर्माता रिया कपूर का कहना है कि फिल्म की टीम यहां शूटिंग शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित है।

रिया ने एक बयान में कहा, "दिल्ली एक महत्वपूर्ण जगह है। खान-पान, फैशन और जीवनशैली के हर मामले में यह 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग करने के लिए उपयुक्त जगह है। फिल्म में सोनम, करीना के अलावा अभिनेत्री अभिनेत्री स्वारा भास्कर और शिखा तलसानिया भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाली हैं। 'वीरे दी वेडिंग' में सोनम और करीना पहली बार साथ में पर्दे पर काम करते हुए नजर आएंगे। जबकि सोनम, स्वरा के साथ फिल्म 'रांझणा' और 'प्रेम रतन धन पायो' में भी काम कर चुकी हैं।

फिल्म का पहला चरण यहां फिल्माया जाएगा यहां इसकी एक महीने से ज्यादा समय तक शूटिंग होगी। फिल्म की पटकथा मेहुल सुरी और निधी मेहरा ने लिखी है। शशांक घोष के निर्देशन में बन रही 'वीरे दी वेडिंग' 2018 में रिलीज होने की उम्मीद है। (40 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने रचाई दूसरी शादी, हाथी पर सवार पहुंचे दुल्हन लेने)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन