1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लीक से हटकर है अक्षय की 'Padman', साथ नजर आएंगी ये दो बड़ी एक्ट्रेस

लीक से हटकर है अक्षय की 'Padman', साथ नजर आएंगी ये दो बड़ी एक्ट्रेस

 Published : Jan 11, 2017 01:23 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 01:23 pm IST

अक्षय कुमार के लिए 2017 काफी व्यस्त रहने वाले है। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने जा रहा हैं। इन्हीं में से एक है 'पैडमैन'। अभी से ही अक्षय की फिल्म सुर्खियों में छा गई है। उनकी इस फिल्म में एक अलग कॉन्सेप्ट को उठाया गया है। दरअसल यह कहानी...

padman- India TV Hindi
padman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए 2017 काफी व्यस्त रहने वाले है। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने जा रहा हैं। इन्हीं में से एक है 'पैडमैन'। अभी से ही अक्षय की फिल्म सुर्खियों में छा गई है। उनकी इस फिल्म में एक अलग कॉन्सेप्ट को उठाया गया है। दरअसल यह कहानी सबसे सस्ते सैनेटरी पैड्स बनाने वाले मुरुगनाथम से प्ररित है। फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे को मुख्य अदाकाराओं के तौर पर चुना गया है। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की द्वारा किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसका निर्माण अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना कर रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

अक्षय और सोनम की जोड़ी दूसरी बार इस फिल्म में साथ करती हुई नजर आएगी। इससे पहले ये दोनों 2011 में आई फिल्म 'थैंक्यू' में भी साथ कर चुके हैं। लेकिन राधिका आप्टे के साथ खिलाड़ी कुमार पहली बार काम करने जा रहे हैं।

फिलहाल अक्षय अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के प्रमोशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह 2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अरशद वारसी, अमृता राव, बोमन इरानी और सौरभ शुक्ला को मुख्य किरदारों में देखा गया था। जबकि इसके सीक्वल में सौरभ शुक्ला को छोड़कर सभी सितारों को बदल दिया गया है। इसमें अक्षय के अलावा हुमा कुरैशी और अनु कपूर भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन