1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 13 साल, इंस्टाग्राम पर लिखी दिल की बात

सोनम कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 13 साल, इंस्टाग्राम पर लिखी दिल की बात

 Written By: IANS
 Published : Nov 09, 2020 11:50 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 11:51 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बॉलीवुड में 13 साल पूरे कर लिए हैं।

Saawariya- India TV Hindi
Saawariya Image Source : TWITTER/SURAJJAYAMRAVIFAN

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने सोमवार को बॉलीवुड में 13 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म 'सांवरिया' इसी दिन 2007 में रिलीज हुई थी। इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनम ने संजय लीला बंसाली फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने को याद किया, जो रणबीर कपूर की भी पहली बॉलीवुड डेब्यू था। हालांकि फिल्म दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाई थी।

फिल्म को याद करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "13 साल पहले मैंने 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। इस इंडस्ट्री में मुझे हर पल एक आशीर्वाद मिला। भारत का शुक्रिया अदा करती हूं और हर उस फिल्म निर्माता का शुक्रिया अदा करती हूं, जिसने मुझ पर विश्वास किया। मुझे सबसे अच्छा काम करने का सौभाग्य मिला है, जिसने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पुश किया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन