1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने किया 'जिम्मी-जिम्मी' गाने पर में जबरदस्त डांस ,पति आनंद अहूजा ने किया वीडियो शेयर

सोनम कपूर ने किया 'जिम्मी-जिम्मी' गाने पर में जबरदस्त डांस ,पति आनंद अहूजा ने किया वीडियो शेयर

 Published : Apr 16, 2019 11:05 am IST,  Updated : Apr 16, 2019 11:05 am IST

हाल में ही आनंद अहूजा ने पत्नी सोनम कपूर का एक डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह दुनिया भूल कर बस डांस में मस्त है। ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

sonam and anand ahuja- India TV Hindi
sonam and anand ahuja Image Source : INSTRAGRAM

Sonam Kapoor Dance Video: सोनम कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशनसेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रही है। पिछले साल सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। तब से वह अपनी शादी को खूब एंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर अहूजा और उनके पति सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते है। वह अपने क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं। हाल में ही आनंद अहूजा ने पत्नी सोनम कपूर का एक डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह दुनिया भूल कर बस डांस में मस्त है।

सोनम कपूर ने इस दौरान व्हाइट कलर की व्हाइट कॉप शर्ट के साथ ब्लैक कर का बॉटम पैंट पहना हुआ है। इस लुक में वह काफी स्टाइलिश नजर आ रहे है। वह 'जिम्मी-जिम्मी आजा-आजा' गाने में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं।

इस वीडियो में सोनम कपूर ने कमेंट करते हुए कहा, 'अगली बार आप बी हमारे साथ डांस करना।'

निक जोनस ने बताया पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपना फ्यूचर प्लान, साथ ही बच्चों को लेकर कही ये बात

Saand ki Aankh First look: तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर बनी 60 साल की दादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन