1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Saand ki Aankh First look: तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर बनी 60 साल की दादी

Saand ki Aankh First look: तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर बनी 60 साल की दादी

 Published : Apr 16, 2019 10:13 am IST,  Updated : Apr 16, 2019 10:26 am IST

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें भूमि और तापसी का पहला लुक सामने आ गया है।

First look of Saand ki aankh- India TV Hindi
First look of Saand ki aankh Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE PANNU

तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर(Bhumi pednekar) अपनी आने वाली फिल्म सांड की आंख(Saand ki aankh) के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में तापसी और भूमि शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशी तोमर का रोल निभा रही हैं। फिल्म का पहला लुक शेयर कर दिया गया है। फिल्म को तुषार हीरानंनादी ने डायरेक्ट किया है। जिसमें दुनिया की सबसे पुरानी शूटर की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म के पोस्टर में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर असली शूटर दादी की तरह तैयार हुई है। वह घाघरा और शर्ट पहनीं नजर आ रही है और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। हैं। यह उत्तर प्रदेश के बागपत जिला के छोटे से गांव की कहानी है।

अनुराग कश्यप ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा-Here it is bullseye साँड़ की आँख। पूरी फिल्म की शूटिंग यूपी के एक गांव में हुई है। शूटिंग के दौरान की कई फोटोज भूमि और तापसी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थी मगर उन्होंने अपने चेहरे की फोटो कभी शेयर नहीं की थी। प्रकाशी और चंद्रो तोमर के लाइफस्टाइल में डलने के लिए तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने कई समय गांव में बिताया है।

यह फिल्म 2019 दीवाली पर रिलीज होगी। पहले इस फिल्म का नाम वूमनिया होने वाला था मगर प्रितिश नंदी के साथ किसी तरह की झगड़े की वजह से फिल्म का नाम बदलकर सांड की आंख रखा गया। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के अलावा प्रकाश झा अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक  करें।

Also Read:

सोनम कपूर ने करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पर ना होने को लेकर कही ये बात

आर्यन खान से जाह्नवी कपूर तक ये 10 स्टार किड्स लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार करेंगे वोट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन