1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पर ना होने को लेकर कही ये बात

सोनम कपूर ने करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पर ना होने को लेकर कही ये बात

 Published : Apr 16, 2019 06:28 am IST,  Updated : Apr 16, 2019 06:28 am IST

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं करीना कपूर सोशल मीडिया पर नहीं है। जिसके बारे में सोनम ने अरबाज खान के शो में यह बात कही।

Kareena kapoor khan and sonam kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor khan and sonam kapoor Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया पर होने की वजह से उनके फैन्स उनसे जुड़े रहते हैं। फैन्स को अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के बारे में जानने के लिए कई चीजें मिलती है साथ ही वह उनकी नई-नई फोटोज भी देखते रहते हैं। मगर बहुत से ऐसे सितारें हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं ना ही उनके सोशल मीडिया पर अकाउंट हैं। सोनम कपूर उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वहीं करीना कपूर खान(Kareena kapoor Khan) ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

हाल ही में सोनम कपूर अरबाज खान के चैट शो में गई थीं। जहां दोनों ने खूब मस्ती की और काफी चीजों पर बात की। मगर सबसे ज्यादा मजेदार बात सोनम कपूर के करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पर ना होने के जवाब की थी। जब अरबाज ने सोनम कपूर से पूछा करीना कपूर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं है। क्या वह सही में सोशल मीडिया पर नहीं हैं? सोनम ने अरबाज के सवाल का जवाब देते हुआ कहा- वह कैसे किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं लेकिन मुझे लगता है वह किसी और नाम से सोशल मीडिया पर जरुर हैं।

सोनम के जवाब हर चीज को लेकर काफी मजेदार थे। कहा जाता है कि बॉलीवुड की सारी गॉसिप करीना कपूर को पता होती है। ऐसा कई बार करण जौहर ने खुद कहा है। उन्होंने बताया था कि उनका एक ग्रुप भी है जिसमें वह गॉसिप करते हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आर्यन खान से जाह्नवी कपूर तक ये 10 स्टार किड्स लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार करेंगे वोट

आलिया भट्ट ने गलती से वरुण धवन को कहा रणबीर, देखें वायरल वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन