1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनम कपूर ने स्विमसूट में पोस्ट की फोटो, यूजर्स ने कहा- ज्यादा ही कर लिया फोटोशॉप, नहीं पहचान में आ रहा चेहरा

सोनम कपूर ने स्विमसूट में पोस्ट की फोटो, यूजर्स ने कहा- ज्यादा ही कर लिया फोटोशॉप, नहीं पहचान में आ रहा चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 12:10 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 12:10 pm IST

सोनम कपूर बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी ड्रेसिंग सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। सोनम को अपनी इस स्टाइल की वजह कई बार खूब सारी तारीफे भी मिलती है तो कई बार उन्हें ट्रोलर का सामना भी करना पड़ता है। 

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: सोनम कपूर बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फंक्शन, पार्टी, अवार्ड शो, रेड कारपेट से लेकर एयरपोर्ट तक अपनी ड्रेसिंग सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। सोनम को अपनी इस स्टाइल की वजह कई बार खूब सारी तारीफे भी मिलती है तो कई बार उन्हें ट्रोलर का सामना भी करना पड़ता है। एक बार फिर से सोनम कपूर के साथ कुछ ऐसा हुआ है। सोनम कपूर ने अपनी पुरानी फोटो पोस्ट की जिसमें वह पीले रंग की स्विमसूट में नजर आ रही हैं।

बता दें कि हाल ही में सोनम ने एक बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये एक थ्रोबैक फोटो है, जिसमें सोनम ब्राइट येलो कलर के स्विमसूट में नजर आ रही है। यह एक विंटेज स्विमसूट है। इसमें सोनम ने अपने बालों को वेवी करके खुला छोड़ा है। अपने लुक को उन्होंने ब्रेसलेट से एक्सेसराइज किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि इस समर में फ्लैशबैक। मुझे विंटेज स्टाइल स्विमसूट्स बहुत पसंद है। ये मेरे कर्व्स को फ्लेटर करते हैं। सोनम का ये बोल्ड लुक पुराना है, लेकिन वह इसे वापस पोस्ट करके गर्मियों का वेलकम कर रही हैं। सोनम का ये हॉट लुक कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है तो कुछ इसका मजाक उड़ा रहे हैं।

जहां कुछ यूजर्स इस फोटो पर स्टनिंग और खूबसूरत जैसे कमेंट्स कर रहे हैं, वहीं अन्य यूजर्स बोल रहे हैं कि सोनम का ये लुक बहुत ज्यादा फोटोशॉप किया हुआ लग रहा है। एक यूजर ने कहा कि बहुत ज्यादा फोटोशॉप किया हुआ। चेहरा और गर्दन भी फॉटोशॉप्ड लग रही हैं। इसके अलावा यूजर्स सोनम की इस फोटो को देखकर कह रहे हैं कि वे इसमें दीपिका पादुकोण जैसी लग रही हैं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सोनम फरवरी में रिलीज हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। जल्द ही सोना जोया फैक्टर में नजर आने वाली है। इसमें उनके साथ दलकीर सलमान और संजय कपूर मुख्य किरदार प्ले करेंगे। ये फिल्म 2008 में आई अनुजा चौहान की नोवल पर आधारित है। जिसमें एक लड़की एक क्रिकेटर के लिए लकी चार्म बन जाती है। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल