1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब ब्वॉयफ्रेंड संग लंदन में छुट्टियां मना रहीं सोनम को अचानक मिलीं जूही चावला

जब ब्वॉयफ्रेंड संग लंदन में छुट्टियां मना रहीं सोनम को अचानक मिलीं जूही चावला

 Published : Jul 03, 2017 12:27 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 12:27 pm IST

सोनम कपूर इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान सोनम के साथ उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा भी साथ में हैं। हाल ही में लंदन की सड़को पर घूमते हुए अचानक सोनम की मुलाकात अभिनेत्री जूही चावला से हो गई। सोनम से मिलकर जूही बेहद खुश हुईं।

sonam- India TV Hindi
sonam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान सोनम के साथ उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा भी साथ में हैं। हाल ही में लंदन की सड़को पर घूमते हुए अचानक सोनम की मुलाकात अभिनेत्री जूही चावला से हो गई। सोनम से मिलकर जूही बेहद खुश हुईं। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, "कितना सुखद आश्चर्य..प्यारी सोनम कपूर से मुलाकात..हम हंसे और बॉन्ड स्ट्रीट के मध्य में तस्वीरें लीं।"

इस दौरान इन दोनों ने एक दूसरे के काफी तस्वीरें क्लिक करवाईं। बिजनसमैन आनंद आहूजा ने दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। बता दें कि जूही चावला भी इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। जूही ने भी सोशल मीडिया पर अपनी और सोनम की तस्वीर शेयर की है। 43 साल की मलाइका के बिकिनी अंदाज ने उड़ाए सबके होश

गौरतलब है कि सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ अहम किरदार में नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन कैमियो करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा सोनम 'वीरे दी वेडिंग' में भी दिखाई देने वाली हैं, जिसमें उनके अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन