1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 43 साल की मलाइका के बिकिनी अंदाज ने उड़ाए सबके होश

43 साल की मलाइका के बिकिनी अंदाज ने उड़ाए सबके होश

 Published : Jul 03, 2017 09:43 am IST,  Updated : Jul 03, 2017 09:43 am IST

मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों ने हमेशा ही लोगों को उनका दीवाना बनाया है। 43 साल की मलाइका अपने फिटनेस की ओर काफी ध्यान देती हैं। उन्हें कई बार जिम के बाहर देखा जा चुका है। हाल ही में उन्होंने...

malaika- India TV Hindi
malaika

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों ने हमेशा ही लोगों को उनका दीवाना बनाया है। 43 साल की मलाइका अपने फिटनेस की ओर काफी ध्यान देती हैं। उन्हें कई बार जिम के बाहर देखा जा चुका है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, इसमें एक बार फिर से बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें वह ब्लैक बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में उनकी बैक साइड नजर आ रही है। वैसे मलाइका को अक्सर ही योगा और एक्सरसाइज करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

मलाइका को बॉलीवुड की सबसे हॉट और फिट मॉम में से एक कहा जाता है। पिछले दिनों मलाइका, अरबाज खान के साथ अपने तलाक की खबरों के लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। फिलहाल अरबाज से अलग होने के बाद वह अपने बेटे अरहान के साथ सिंगल लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि पति अरबाज से तलाक के बाद भी उन्होंने खान परिवार से रिश्ता नहीं तोड़ा है।

मलाइका को खान परिवार की सभी पार्टीयों में शरीक होते देखा गया है। इसके अलावा उन्हें अक्सर अपनी बहन अमृता अरोड़ा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और करण जौहर के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। ‘गोल्ड’ में अक्षय का लुक आया सामने, मौनी रॉय संग आएंगे नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन