1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए सोनम अपनी सास को क्या कहकर बुलाती हैं?

जानिए सोनम अपनी सास को क्या कहकर बुलाती हैं?

 Published : May 08, 2019 11:46 pm IST,  Updated : May 08, 2019 11:46 pm IST

 आज ही के दिन साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। आज इन दोनों की शादी का पूरा एक साल हो गया। इस खास अवसर पर सोनम ने अपनी रिलेशनशिप से लेकर अपनी फैमिली तक कई खुलासे किये। 

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: आज ही के दिन साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। आज इन दोनों की शादी का पूरा एक साल हो गया। इस खास अवसर पर सोनम ने अपनी रिलेशनशिप से लेकर अपनी फैमिली तक कई खुलासे किये। सोनम और आनंद का रिश्ता कैसा है ये तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन सोनम का रिश्ता उनकी सास के साथ कैसा ये आज हम आपको बताएंगे। सोनम की ससुरालवालों की बात करें तो सोनम आनंद की मां के भी काफी करीब हैं। सोनम ने एक रेडियो टॉक शो पर बताया कि वह अपनी सास को मां बुलाती हैं। सोनम और आनंद की मां का रिश्ता काफी खुशनुमा है वह एक दूसरे को बिल्कुल मां-बेटी की तरह प्यार करती हैं।

सोनम ने अपनी सास बीना आहूजा के बारे में कहा, "मैं अपनी सास को मां कहना पसंद करती हूं। उनके दो बच्चे हैं और मुझे वो तीसरे बच्चे की तरह मानती हैं। मां होने के साथ-साथ वो सोनम ने अपनी सास बीना आहूजा के बारे में कहा, "मैं अपनी सास को मां कहना पसंद करती हूं। उनके दो बच्चे हैं और मुझे वो तीसरे बच्चे की तरह मानती हैं। मां होने के साथ-साथ वो मेरी अच्छी दोस्त भी हैं। मुझे लगता है कि वो मुझे अपनी मां से भी ज्यादा प्यार करती हैं। उनकी कोई बेटी नहीं है, इसलिए वो कहती हैं कि उन्हें मुझमें उनकी बेटी दिखाई देती है। मेरा मानना है कि सभी को मेरी तरह खुशकिस्मत होना चाहिए।"

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा

 

सोनम कपूर की पहली वेडिंग ऐनिवर्सरी
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को आज एक साल पूरे हो गए। वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम जोया फैक्टर में नजर आएंगी। फिल्म में सोनम के चाचा संजय कपूर उनके पिता का रोल निभाएंगे। 

सोनम कपूर
सोनम कपूर

सोनम कपूर आनंद आहूजा
सोनम कपूर आनंद आहूजा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन