नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले काफी से अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ रिलेशनशिप की खबरों के लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन अब कुछ दिनों से इन दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में आने लगी हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि सोनम और आनंद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन इन खबरों के बीच अब सोनम ने पहली बार एक इंटरव्यू के दौरान आनंद को लेकर बात की है।
Related Stories
उन्होंने आनंद को लेकर पहली बार बयान देते हुए कहा कि, वह जब भी उनके आस-पास होते हैं वह बेहद खुश रहती हैं। गौरतलब है कि पहले कहा जा रहा था कि इन दोनों की शादी राजस्थान में होने वाली है, अब खबर आई थी कि ये दोनों स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधेंगे।
कहा जा रहा हैं कि दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब कपूर परिवार भी इनकी शादी की तैयारियों में जुट गया है। खबरों के अनुसार सोनम और आनंद इसी साल में जून तक शादी कर सकते हैं। हालांकि इनकी शादी को लेकर अब तक कोई आधाकारिक पुष्टि नहीं की गई है।