1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘जोया फैक्टर’ में काम करने को लेकर सोनम कपूर हैं बेहद उत्साहित

‘जोया फैक्टर’ में काम करने को लेकर सोनम कपूर हैं बेहद उत्साहित

 Published : Aug 25, 2017 03:00 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 03:00 pm IST

सोनम कपूर को लेकर पिछले काफी वक्त से कहा जा रहा था कि वह अनुजा चौहान के उपन्यास ‘द जोया फैक्टर’ पर बन रही फिल्म में काम करती हुई नजर आएंगी। हालांकि अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन अब खुद सोनम ने ट्विटर के जरिए...

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को लेकर पिछले काफी वक्त से कहा जा रहा था कि वह अनुजा चौहान के उपन्यास ‘द जोया फैक्टर’ पर बन रही फिल्म में काम करती हुई नजर आएंगी। हालांकि अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन अब खुद सोनम ने ट्विटर के जरिए इस खबर पर मोहर लगाते हुए बता दिया है कि वह इस फिल्म में काम कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह इसके शुरु होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सोनम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अनुजा चौहान के उपन्यास ‘जोया फैक्टर’ में दो बहनों आरती शेट्टी और पूजा शेट्टी की अद्भुत जोड़ी और शानदार कलाकार अभिषेक शर्मा के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।“ उल्लेखनीय है कि दि जोया फैक्टर एक महिला जोया सिंह सोलंकी की कहानी है, जो एक विज्ञापन एजेंसी में काम करती है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भाग्यशाली बन जाती है जिससे उसे मिलने का मौका अपनी नौकरी के जरिये मिला था।

बता दें कि इसके अलावा सोनम आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की तैयारी में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। (सुनील ग्रोवर ने दिया कपिल शर्मा को खास संदेश, क्या शो में करेंगे वापसी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन