1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बोलीं - हम हमेशा दिल से जुड़ी रहेंगी

सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बोलीं - हम हमेशा दिल से जुड़ी रहेंगी

 Published : Aug 18, 2021 06:50 am IST,  Updated : Aug 19, 2021 12:12 pm IST

सोनम ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया जिसमें उन्होंने एक झिलमिलाता हल्का-नीला ट्रेडिशनल ड्रेस पहना था, जबकि उनकी बहन रिया शादी वाली एथनिक ड्रेस में थीं।

Sonam Kapoor, Rhea Kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बोलीं - हम हमेशा दिल से जुड़ी रहेंगी Image Source : INSTAGRAM/ RHEA KAPOOR

बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने मंगलवार को अपनी बहन रिया कपूर की एक तस्वीर को अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया। रिया कपूर के साथ शनिवार को करण बुलानी ने जुहू स्थित अनिल कपूर के आवास पर एक निजी समारोह में शादी रचाई। अभिनेत्री की तरफ से शेयर की गई इस तस्वीर में रिया और सोनम दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

सोनम ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया जिसमें उन्होंने एक झिलमिलाता हल्का-नीला ट्रेडिशनल ड्रेस पहना था, जबकि उनकी बहन रिया शादी वाली एथनिक ड्रेस में थीं। 'पैडमैन' की अदाकारा ने अपने लुक को भारी मांग-टीका और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पूरा किया।

तस्वीर के साथ, सोनम ने रिया के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा, उन्होंने लिखा, "अगल-बगल या मीलों दूर, हम बहनें हमेशा दिल से जुड़ी रहेंगी। सबसे खूबसूरत दुल्हन की बहन होने के लिए पर काफी प्राउड फील कर रही हूं। लव यू।"

अपनी बेटी शादी पर अभिनेता अनिल कपूर ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने अपने परिवार को 'अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर' बताया है। उन्होंने हाल ही में हुई बेटी रिया की शादी से एक तस्वीर पोस्ट की। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फैमिली फोटो भी साझा की, जिसमें उनकी पत्नी सुनीता कपूर, बेटियां सोनम और रिया, दामाद आनंद आहूजा और करण बुलानी और बेटे हर्षवर्धन कपूर थे।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "और इसके साथ, मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरा मैग्नम ओपस (जिंदगी का मकसद) पूरा हो गया है. हमारी 2 सुपर- बेटियों और 3 सुपर-बेटों के साथ, हमारे पास अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है! हमारा परिवार धन्य है।" 

रिया, सोनम और हर्षवर्धन सहित अनिल और सुनीता कपूर के तीन बच्चों में से दूसरी हैं। वह फिल्म निर्माता बोनी कपूर की भतीजी भी हैं और उन्होंने सोनम स्टारर तीन फिल्मों - 'आयशा', 'खूबसूरत' और 'वीरे दी वेडिंग' को को-प्रोड्यूस किया है।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। वह आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की 'एके वर्सेज एके' में भी उनकी एक कैमियो भूमिका थी, जो पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन