1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एनिवर्सरी पर सोनम कपूर ने शेयर किया पति आनंद आहूजा का सीक्रेट, मां सुनीता ने दी खास दिन की बधाई

एनिवर्सरी पर सोनम कपूर ने शेयर किया पति आनंद आहूजा का सीक्रेट, मां सुनीता ने दी खास दिन की बधाई

 Published : May 08, 2020 10:26 am IST,  Updated : May 08, 2020 10:32 am IST

सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की दूसरी सालगिरह पर मां सुनीता ने बधाई दी है।

sonam kapoor and anand ahuja- India TV Hindi
सोनम कपूर और आनंद आहूजा Image Source : INSTAGRAM

सोनम कपूर और आनंद आहूजा आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। सोनम और आनंद लॉकडाउन के चलते इस समय दिल्ली में हैं। सोनम और आनंद को सभी लोग शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं।  सोनम ने पति आनंद को एनिवर्सरी की बधाई देते हुए उनके साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। साथ ही आनंद के कुछ सीक्रेट शेयर किए हैं।

सोनम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- साथ में हमारी पहली फोटो। 4 साल पहले में एक वेगन को मिली थी जो आसानी से जटिल योगासन कर सकता है और उसी आसानी से रिटेल और बिजनेस के बारे में बात भी कर सकता है। वह मुझे अविश्वसनीय रूप से कूल और सेक्सी लगा। आनंद आहूजा तुम्हारी किसी से तुलना नहीं की जा सकती है।तुम्हारी करुणा, दयालुता, उदारता और स्मार्टता अविश्वसनीय रूप से आकर्षक हैं लेकिन उतने ही तुम्हारे मूड और परफेक्शन को लेकर परेशान करना है।

सोनम ने आगे लिखा- इन 4 सालों में मेरे पार्टनर बने रहने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया।  ये मेरी जिंदगी के सबसे खास साल हैं। हैप्पी हैप्पी एनिवर्सरी हसबैंड। मैं बहुत खुश हूं कि आपको अपने जीवन के बाकी समय के लिए पा सकी हूं। मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं और जानती हूं कि तुम भी मुझसे सबसे ज्यादा प्यार करते हो। तुम मुझे मिले अब तक के बेस्ट गिफ्ट हो।

सोनम कपूर की मां सुनीत ने दोनों को शादी की बधाई दी है। उन्होंने सोनम और आनंद की फोटो शेयर करते हुए लिखा- सोनम और आनंद को शादी की सालगिरह की ढेर सारी बधाई। आप हमेशा धन्य और सभी प्यार और खुशी से घिरे रहें। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपको बहुत याद करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन