1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेल्फ आइसोलेशन में सोनम कपूर को आ रही है पापा अनिल और बहन रिया की याद, शेयर की ये थ्रोबैक फोटो

सेल्फ आइसोलेशन में सोनम कपूर को आ रही है पापा अनिल और बहन रिया की याद, शेयर की ये थ्रोबैक फोटो

 Published : Mar 23, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 01:31 pm IST

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा लंदन से लौटने के बाद दिल्ली में सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

sonam kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लंदन से आने वापस आने के बाद 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में हैं। उनके साथ पति आनंद आहूजा भी हैं। वो घरवालों से मिलाकात नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में वो पापा अनिल कपूर और बहन रिया कपूर को मिस कर रही हैं। 

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों बहनें पापा अनिल के साथ खेल रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मिस यू'। इसके बाद अनिल कपूर ने भी कमेंट किया कि वो भी उन्हें और आनंद को याद कर रहे हैं।

कनिका कपूर के संपर्क में आए 63 लोगों का टेस्ट आया नेगेटिव, अन्य की रिपोर्ट आना बाकी

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से सोनम और आनंद दिल्ली में सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इनके अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर सहित कई स्टार्स होम क्वारंटाइन हैं। 

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन