1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रोल्स को सोनम कपूर का करारा जवाब, लिखा-ये वक्त शहीद जवानों पर बात करने का है

ट्रोल्स को सोनम कपूर का करारा जवाब, लिखा-ये वक्त शहीद जवानों पर बात करने का है

 Published : Jun 17, 2020 05:04 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 05:11 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

sonam kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर Image Source : INSTAGRAM/SONAMKAPOOR

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। जिसकी वजह से कई बार ट्रोल्स का शिकार भी होती हैं। इस बार सोनम ने ट्रोल्स के खिलाफ एक्शन लिया है। सोनम ने अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया है। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था। मगर अब उसे डिलीट कर दिया है।

सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- मैं आमतौर पर नफरत और नकारात्मकता से घबराती नहीं हूं। क्योंकि मुझे उन लोगों पर दया आती है जिनके दिल में नफरत भरी हुई है। ये नफरत उन्हें खुद ही बहुत नुकसान पहुंचाती है। मगर अब ये मेरे परिवार और दोस्तों को ट्रिगर कर रहा है। मैं सणझ सकती हूं वह बिके हुए हैं। लेकिन यह समय बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों के बारे में बात करने का है और लॉकडाउन में प्रभावित हो रहे जीवन के बारे मं। मैं अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर रही हूं।

सोनम कुछ समय पहले ही दिल्ली से मुंबई आई हैं। वह लॉकडाउन शुरू होने से अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में ससुराल में समय बिता रही थीं। वह अपने जन्मदिन से पहले ही मुंबई आई हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ बर्थडे मनाया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार दुलकर सलमान के साथ द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। उसके बाद उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन