1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब मोटापे की वजह से हो गया था सोनम का ब्रेकअप!

जब मोटापे की वजह से हो गया था सोनम का ब्रेकअप!

 Published : Jun 09, 2017 01:01 pm IST,  Updated : Jun 09, 2017 01:01 pm IST

सोनम कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय और चुलबुली अदाओं से तो सभी को दीवाना बनाया ही है, साथ ही लोग उनके फैशन सेंस भी कायल हैं। सोनम आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इसके लिए उन्हें दुनियाभर से खूब बधाइयां मिल रही हैं। सोनम को इंडस्ट्री की...

sonam Kapoor- India TV Hindi
sonam Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय और चुलबुली अदाओं से तो सभी को दीवाना बनाया ही है, साथ ही लोग उनके फैशन सेंस भी कायल हैं। सोनम आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इसके लिए उन्हें दुनियाभर से खूब बधाइयां मिल रही हैं। सोनम को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस के अलावा एक फैशन आइकोन के रूप में भी जाना जाता है, कहते हैं कि वह जो भी पहनती हैं वो स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। बीते दिनों फ्रांस में आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर सोनम ने अपनी अदाओं के खूब जलवे बिखेंरे।

अक्सर स्टार किड्स को देखकर ऐसा कहा जाता है कि उनकी जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट होती है। वह जो चाहते हैं उन्हें आसानी से मिल जाता है। लेकिन अनिल कपूर की बेटी सोनम पर यह बात फिट नहीं बैठती। दरअसल सोनम हमेशा से ही अपने मोटापे, उतार-चढ़ाव से भरे फिल्मी करियर और ट्रोलिंग से लड़ती रही हैं।

मोटापे की वजह से हुआ था ब्रेकअप

फिल्मों में आने से पहले सोनम बहुत मोटी हुआ करती थीं, सिंगापुर में पढ़ाई के दौरान उनका वजन बढ़कर 86 किलो हो गया था। सोनम ने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों की रुख करेंगी और शायद यही वजह थी कि वह उन्होंने कभी अपने बढ़ते हुए वजन की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। खबरों के अनुसार एक समय था जब सोनम के ब्वॉयफ्रेंड ने उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हुए उनपर कुछ भद्दा कमेंट कर दिया था। इस वाक्य के बाद सोनम को यह तो अच्छी तरह समझ आ गया था कि जो उनकी इज्जत नहीं कर सकता वह आगे जिंदगी में क्या साथ निभा पाएगा। इसके बाद उन्होंने उस लड़के से ब्रेकअप कर लेना ही ठीक समझा।

फिल्मों में आने से पहले थीं वेटर

सोनम का पहला जॉब फिल्मों में नही बल्कि एक रेस्टोरेंट में वेटर का था। अमीर परिवार से होने के बावजूद उन्होंने सिंगापुर में अपनी 2 साल की पढ़ाई के दौरान वहां के ही एक रेस्टोरेंट में वेटर की जॉब की थी।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन