1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगे सोनू के 'टीटू' के सनी सिंह

'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगे सोनू के 'टीटू' के सनी सिंह

 Published : Oct 12, 2019 01:32 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 01:34 pm IST

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' में उनके पुराने मित्र और सोनू के टीटू की स्वीटी ऐक्टर सनी सिंह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

कार्तिक आर्यन- सनी...- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन- सनी सिंह

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' में उनके पुराने मित्र और सोनू के टीटू की स्वीटी ऐक्टर सनी सिंह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने फिल्म प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी ऐक्टर सनी सिंह को इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस की बात का खुलासा किया है। मुदस्सर ने कहा कि 'सनी के कैरक्टर को लेकर हमने कुछ अलग सोचा है जो अभी तक उन्होंने नहीं किया है। मुदस्सर आगे कहते हैं कि हमने सनी के साथ उत्तर प्रदेश शूटिंग पूरी कर ली है।

सनी और कार्तिक दोनों बहुत अच्छे दोस्ते हैं। सनी सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कार्तिक आर्यन को काफी समय से जानते हैं। उन्होंने बताया था कि वह उनके लिए भाई से कम नहीं है। मुदस्सर बताते हैं कि कार्तिक और सनी दोस्त हैं इसलिए उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग किसी भी फिल्म में जान डाल देती है।

साथ ही यह भी खबर आ रही है कि फिल्म पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन की लुका-छुपी को-स्टार कृति सेनन भी स्पेशल रोल में नजर आएंगी।  आपको बताते चले कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा भूमि पेडनेकर व अनन्या पांडे का काफी अहम रोल है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन