1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद की नई पहल, ग्रामीण भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू किया कार्यक्रम

सोनू सूद की नई पहल, ग्रामीण भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू किया कार्यक्रम

 Written By: PTI
 Published : Jun 26, 2021 06:33 am IST,  Updated : Jun 26, 2021 06:33 am IST

सोनू सूद ने एक नयी पहल की शुरुआत की जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण के पंजीकरण के लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी कार्यक्रम बनाना है।

Sonu Sood new program for registration of corona vaccination in rural India latest news in hindi - India TV Hindi
सोनू सूद की नई पहल, ग्रामीण भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू किया कार्यक्रम  Image Source : INSTAGRAM: SONU_SOOD

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक नयी पहल सीओवीआरईजी की शुरुआत की जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण के पंजीकरण के लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी कार्यक्रम बनाना है। 

एक बयान में कहा गया है कि यह पहल स्वयंसेवकों को अपनी वेबसाइट के माध्यम से जोड़ेगी। इसमें कहा गया है, ‘‘स्वयंसेवक द्वारा इस पहल के लिए पंजीकरण कर लेने के बाद उन्हें लगभग 95 करोड़ भारतीय ग्रामीण आबादी के लिए कोविड टीकाकरण के वास्ते पंजीकरण में मदद करने को एक ऐप प्रदान किया जाएगा।’’ 

सोनू सूद साइकिल पर क्यों बेच रहे हैं अंडा और ब्रेड, वायरल हो रहा है वीडियो

स्पाइस मनी ऐप बनाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करेगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन