1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद को क्यों करना पड़ा नई चुनौतियों का सामना

सोनू सूद को क्यों करना पड़ा नई चुनौतियों का सामना

 Published : Oct 06, 2016 04:38 pm IST,  Updated : Oct 06, 2016 06:13 pm IST

सोनू सूद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय तो किया ही है साथ ही वह इसके निर्माता भी हैं। हाल ही में सोनू ने बताया कि...

sonu- India TV Hindi
sonu

नई दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय तो किया ही है साथ ही वह इसके निर्माता भी हैं। हाल ही में सोनू ने khabarindiatv.com से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म  के निर्माता के रूप में उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "कलाकार और निर्माता के रूप में यात्रा अच्छी रही। लगता था कि फिल्म निर्माण कठिन काम है, लेकिन बहुत मजा आया। भले ही मैंने बहुत सी नई चुनौतीयों का सामना किया, लेकिन बहुत कुछ सीखा।"

इसे भी पढ़े:- मुंबई जूनियरथॉन को तमन्ना ने कहा प्रेरणादायक

अभिनेता अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। यह शुक्रवार 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके अलावा तमन्ना भाटिया और कोरियोग्रफर प्रभूदेवा भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

इस लेकर सोनू ने कहा,"फिल्म काफी अच्छी लग रही है और इसका म्यूजिक भी बहुत अच्छा है और लोकप्रिय हुआ है। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह हमने फिल्म की शूटिंग का आनंद लिया, लोग भी इसे देखकर इसका आनंद लेंगे।"

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बताया कि 'तूतक तूतक तूतिया' का लोकप्रिय शीर्षक गीत पंजाबी गायक मलकीत सिंह द्वारा गाए गए गाने पर आधारित है। इसकी शूटिंग महज एक दिन में की गई। इस गीत की शूटिंग के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर प्रभुदेवा ने कहा, "यह बहुत मजेदार था।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन