1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए सोनू सूद, यूजर्स एक्टर से पूछ रहे ये सवाल

एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए सोनू सूद, यूजर्स एक्टर से पूछ रहे ये सवाल

 Published : Oct 26, 2020 11:05 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 11:10 am IST

सोनू सूद का ट्वीट वायरल हो रहा है। यूजर्स उनसे सवाल पूछ रहे हैं और मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। 

sonu sood trolled for latest surgery tweet- India TV Hindi
सोनू सूद ट्वीट को लेकर हुए ट्रोल Image Source : INSTAGRAM/TWITTER

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों से लेकर जरुरतमंदों की हर संभव मदद की है। लोगों ने उन्हें 'गरीबों का मसीहा' तक का दर्जा दिया है, लेकिन फिलहाल सोनू अपने ही ट्वीट को लेकर ट्रोल का शिकार हो गए हैं। वो ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। 

सोनू सूद ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक लड़के की सर्जरी कराने का वादा किया। उन्होंने जरुरमंद यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा कि आपका बेटा हॉस्पिटल में एडमिट हो जाएगा। इसी हफ्ते उसकी सर्जरी होगी। 

सोनू सूद से मिलने को बेकरार था फैन, एक्टर ने लिखा- 'ये लाओगे तो जरूर मिलूंगा'

अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि सोनू ने जिस ट्वीट का रिप्लाई किया है, वो ट्विटर अकाउंट हाल ही बनाया गया है। उसके 2-3 फॉलोअर्स ही हैं। उस अकाउंट से बमुश्किल ही ट्वीट किए गए हैं। लोग सबसे ज्यादा इस बात को लेकर हैरान हैं कि उस ट्वीट में यूजर ने सोनू सूद को टैग तक नहीं किया है तो अभिनेता को वो ट्वीट कैसे मिल गया!

कुछ लोग कह रहे हैं कि ये सोनू सूद का पीआर स्टंट है। कुछ मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें अभिनेता का मजाक उड़ाया जा रहा है। आइये इन ट्वीट्स पर एक नज़र डालते हैं:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन