1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: सोनू सूद ने झांसी पुलिस के वीडियो के जरिए फैलाई कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता

Watch: सोनू सूद ने झांसी पुलिस के वीडियो के जरिए फैलाई कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता

 Published : Jun 06, 2020 10:58 am IST,  Updated : Jun 06, 2020 11:19 am IST

सोनू सूद इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर वो लोगों के बीच जागरुकता भी फैला रहे हैं।

सोनू सूद ने झांसी पुलिस का वीडियो शेयर करते हुए की जनता से ये अपील- India TV Hindi
सोनू सूद ने झांसी पुलिस का वीडियो शेयर करते हुए की जनता से ये अपील Image Source : TWITTER

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इस संकट की घड़ी में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हर जरुरतमंद की मदद कर रहे हैं। वो प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए बसों, ट्रेनों और फ्लाइट का इंतजाम कर रहे हैं। इस बीच वो लोगों के बीच जागरुकता भी फैला रहे हैं। सोनू ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस के एक वीडियो के जरिए लोगों से बचाव की अपील की है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क लगाने जैसी सावधानियों के बारे में बताया गया है, जिससे कोविड-19 के संक्रमण से बचा जा सकता है।

सोनू सूद वीडियो में कह रहे हैं, 'मैं आप सभी के लिए एक छोटा सा सवाल लेकर आया हूं कि हमारे सबसे बड़े कोरोना वॉरियर्स कौन हैं? पुलिस, सफाई कर्मचारी या फिर डॉक्टर्स.. सवाल मुश्किल नहीं है। मेरे हिसाब से हमारे सबसे बड़े कोरोना वॉरियर्स हैं- हमारे सभी भारतीय। जो अपने और अपने परिवारवालों का खास ध्यान रखते हैं। कुछ लोग बाहर जाकर युद्ध लड़ते हैं और कुछ घर पर रहकर। मेरी आपस गुजारिश है कि यूपी और झांसी पुलिस के द्वार दिए हुए इस मैसेज को ध्यान से सुनें। इस पर अमल करने से आप सुरक्षित रह सकते हैं और कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग जीत सकते हैं।'

सोनू सूद की पूजा कर रहा था शख्स, जानिए एक्टर ने क्या कहा...

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की लगातार मदद कर रहे हैं। वो बसों का इंतजाम कर उन्हें उनके घर भेज रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने जरुरतमंदों को ट्रेन से भी भेजा था। अब सोनू ने एयर एशिया इंडिया के एक विमान से मुंबई से 173 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर उत्तराखंड भेजा। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो खुद एयरपोर्ट पहुंचे और पूरे इंतजाम का जायजा लिया।

बता दें कि इससे पहले सूद ने केरल में फंसी 167 लड़कियों को चार्टर्ड विमान से ओडिशा भेजा था। वो प्रवासी मजदूरों की लगातार मदद कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को हेल्प मिले, इसके लिए वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और कुछ दिनों पहले ही अपनी टीम का नंबर भी शेयर किया था। 

Watch: सीमेंट के पाइप में रह रहे मजदूर ने रो-रोकर सुनाया अपना हाल, सोनू सूद ने कहा- कल घर जा रहे हो मेरे भाई...

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को लगातार उनके गृह नगर भेजने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई में फंसे मजदूरों को बसों के जरिए उत्तर प्रदेश और बिहार रवाना किया। वो अब तक हजारों लोगों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। सोनू करीब 20 घंटे तक फील्ड पर मौजूद रहते हैं, ताकि कोई भी मदद से वंचित ना रह जाए।

सोनू सूद
Image Source : सोनू सूदसोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम करते आए हैं। वो आधी रात को वो मुंबई के थाणे रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और एक हजार से ज्यादा मजदूरों को उनके घर यूपी-बिहार के लिए ट्रेन से रवाना किया था। उनका वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रवासी मजदूर उनके इस सराहनीय कदम से खुश होकर उनका अभिनंदन कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम करते आए हैं। वो आधी रात को वो मुंबई के थाणे रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और एक हजार से ज्यादा मजदूरों को उनके घर यूपी-बिहार के लिए ट्रेन से रवाना किया था। उनका वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रवासी मजदूर उनके इस सराहनीय कदम से खुश होकर उनका अभिनंदन कर रहे हैं।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन