1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां के जन्मदिन पर सोनू सूद ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा - काश मैं हर साल आपको गले लगा सकता

मां के जन्मदिन पर सोनू सूद ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा - काश मैं हर साल आपको गले लगा सकता

 Published : Jul 21, 2021 11:54 am IST,  Updated : Jul 21, 2021 11:56 am IST

अभिनेता सोनू सूद ने अपनी मां के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। इस खास मौके पर सोनू सूद ने उन्हें गले लगा कर जन्मदिन को विश करने की इच्छा जताई।

Sonu Sood- India TV Hindi
मां के जन्मदिन पर सोनू सूद ने लिखा इमोशन पोस्ट, कहा - काश मैं हर साल आपको गले लगा सकता Image Source : INSTAGRAM/SONU SOOD

अभिनेता सोनू सूद ने बुधवार को अपनी दिवंगत मां सरोज सूद के लिए एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। अपनी मां के जन्मदिन पर, अभिनेता ने इमोशनल कैप्शन के साथ उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। अभिनेता ने साझा किया कि वह अपनी मां के आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें जिंदगी का सबक दिया। अभिनेता ने लिखा की उनकी मां की गैरमौजूदगी से पैदा हुआ खालीपन हमेशा बना रहेगा।

सूद ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए अपनी मां की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों की एक सीरीज साझा करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मां काश मैं हर साल आपको व्यक्तिगत रूप से गले लगाकर शुभकामनाएं देता. जिंदगी के सबक देने के लिए धन्यवाद। मैं हमेशा अपना बेस्ट देने और आपको गौरवान्वित करने का वादा करता हूं।"

महामारी के बीच लोगों की मदद करने से लेकर उनके लिए दवाइयों और बेड्स के साथ-साथ जरूरतमंदों को हर तरह से मदद कर रहे सोनू सूद लोगों का दिल जीत रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि कोई भी शब्द यह व्यक्त नहीं कर सकता कि वह अपनी मां को कितना याद करते हैं।

उन्होंने लिखा, "ये संदेश कभी व्यक्त नहीं कर सकते कि मैं आपको कितना याद करता हूं। आपके बिना मेरे जिंदगी में जो खालीपन बना है, जब तक मैं आपको फिर से नहीं देख लेता वह हमेशा बना रहेगा। आप जहां भी हैं खुश रहें और हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहें। लव यू मां।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन