1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब प्रभुदेवा की फिल्म में कॉमेडी करते नजर आएंगे सूरज पंचोली

अब प्रभुदेवा की फिल्म में कॉमेडी करते नजर आएंगे सूरज पंचोली

 Published : Jun 15, 2017 01:07 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 01:07 pm IST

सूरज पंचोली वर्ष 2015 में आई फिल्म 'हीरो' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर चुके हैं। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं हो पाई। हालांकि हाल ही में खबर आ रही है कि सूरज पंचोली अब प्रभुदेवा के साथ एक फिल्म..

sooraj- India TV Hindi
sooraj

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली वर्ष 2015 में आई फिल्म 'हीरो' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर चुके हैं। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं हो पाई। लेकिन इसके बाद से अब तक सूरज कई इवेंट शोज में तो दिखे लेकिन उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया। हालांकि हाल ही में खबर आ रही है कि सूरज पंचोली अब कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभुदेवा के साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। उनका कहना है वह प्रभुदेवा के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूरज ने गुरुवार को ट्विटर पर प्रभुदेवा और निर्माता भूषण कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "हां, यह सच है। प्रभुदेवा सर आपके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं आपको देखते हुए बड़ा हुआ हूं। प्रेरणा के लिए धन्यवाद। टी-सीरीज।" खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि टी-सीरीज द्वारा निर्मित यह फिल्म कथित तौर पर कॉमेडी से भरपूर होगी। रितेश ने फिर चुराया शाहरुख की फिल्म का पोस्टर, भड़क पड़े किंग खान

अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज के साथ 2015 में आई फिल्म ‘हीरो’ में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। वह भी इस दिनों आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। 'हीरो' दिग्गज निर्माता सुभाष घई की 1983 की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। इसमें जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिका में थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन