1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश ने फिर चुराया शाहरुख की फिल्म का पोस्टर, भड़क पड़े किंग खान

रितेश ने फिर चुराया शाहरुख की फिल्म का पोस्टर, भड़क पड़े किंग खान

 Published : Jun 15, 2017 12:34 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 12:34 pm IST

रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैंक चोर' को लेकर खूब सुर्खियां में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन काफी बेहतरीन ढंग से कर रहे हैं। वैसे रितेश कितने अच्छे बैंक चोर हैं इस बात का पता को फिल्म की रिलीज के बाद चल ही जाएगा, लेकिन.

riteish- India TV Hindi
riteish

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैंक चोर' को लेकर खूब सुर्खियां में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन काफी बेहतरीन ढंग से कर रहे हैं। वैसे रितेश कितने अच्छे बैंक चोर हैं इस बात का पता को फिल्म की रिलीज के बाद चल ही जाएगा, लेकिन अभी उन्हें एक अच्छा पोस्टर जरूर कर सकते हैं। दरअसल पिछले कुछ वक्त से वह कई फिल्मों के पोस्टर चुराकर उसमें अपनी तस्वीरें लगा रहे हैं अब ऐसा ही कुछ उन्होंने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के पोस्टर के साथ भी किया है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कुछ पोस्टर्स हाल ही में दर्शकों के सामने पेश किए गए हैं, जिन पर अब रितेश ने हाथ मारा है। इस पोस्टर में रितेश के अलावा उनके सह कलाकार विवेक ओबरॉय भी दिखाई दे रहे हैं।

इस पोस्टर में शाहरुख की जगह रितेश बन गए हैं हैरी और अनुष्का की जगह विवेक, सेजल बने उनका रास्ता रोक रहे हैं। इसके बाद किंग खान भी कहा चुप बैठने वाले थे उन्होंने ट्वीट करते हुए रितेश के इस पोस्टर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, "तुम्हें हैरी के लिए किसी और तस्वीर का इस्तेमाल करना चाहिए था... हेजल तो काफी अच्छी लग रही है।" वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रितेश ने शाहरुख की किसी फिल्म का पोस्टर को कॉपी किया है। इससे पहले वह उनकी फिल्म 'रा-वन' के पोस्टर में नजर आ चुके हैं। रितेश न शाहरुख की फिल्मों को पोस्टर्स पर हाथ मारते हैं बल्कि वह सितारों के पोस्टर्स भी चोरी कर चुके हैं।

कुछ वक्त पहले 'बैंक चोर' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में रितेश के अलावा विवेक ओबरॉय भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। फिल्म में रितेश एक ढ़ोंगी का किरदार में नजर आ रहे हैं, जो बैंक लूटने के लिए पहुंच जाते हैं। फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस तरह ‘जब हैरी मेट सेजल’ के पोस्टर पर आप भी ले सकते हैं शाहरुख-अनुष्का की जगह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन