1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस तरह ‘जब हैरी मेट सेजल’ के पोस्टर पर आप भी ले सकते हैं शाहरुख-अनुष्का की जगह

इस तरह ‘जब हैरी मेट सेजल’ के पोस्टर पर आप भी ले सकते हैं शाहरुख-अनुष्का की जगह

 Published : Jun 15, 2017 11:14 am IST,  Updated : Jun 15, 2017 11:14 am IST

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म में कुछ पोस्टर्स जारी किए गए हैं। इनमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के सभी पोस्टर्स...

anushka- India TV Hindi
anushka

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म में कुछ पोस्टर्स जारी किए गए हैं। इनमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के सभी पोस्टर्स को शानदार प्रतिक्रियाएं हासिल हो रही है। फिल्म के पोस्टर में किंग खान और अनुष्का की जबरदस्त कैमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। पोस्टर को मिल रही सराहना को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने फेसबुक और ट्विटर पर प्रशंसकों के लिए अपनी खुद की तस्वीरों और नामों के साथ पोस्टर को अनुकूलित करने के लिए प्रमोशनल एक्टिविटी शुरू की है।

ऑनलाइन दर्शक इस प्रमोशनल एक्टिविटी में भाग ले रहे हैं। हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का नाम और फोटो हैरी और सेजल के पोस्टर के समान टेम्पलेट पर बदल दिया गया है। फिल्म की इस प्रमोशनल एक्टिविटी ने एक दिन से भी कम समय में फेसबुक और ट्विटर पर लगभग 2 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाई।

इस फिल्म में अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी तीसरी बार दर्शकों के सामने पेश की जा रही है। इससे पहले इन दोनों को ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक जान’ में भी साथ देखा जा चुका है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'जब हेरी मेट सेजल' 4 अगस्त, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन को याद आए यश चोपड़ा, कही ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन