1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को याद आए यश चोपड़ा, कही ये बात

अमिताभ बच्चन को याद आए यश चोपड़ा, कही ये बात

 Published : Jun 14, 2017 07:16 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 07:20 pm IST

यश चोपड़ा आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा ही अपने चाहने वालों के बीच जिंदा रहेंगे। हाल ही में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने याद किया है। यश चोपड़ा की फिल्म 'काला पत्थर' के...

big b- India TV Hindi
big b

मुंबई: बॉलीवुड के दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा ही अपने चाहने वालों के बीच जिंदा रहेंगे। हाल ही में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने याद किया है। यश चोपड़ा की फिल्म 'काला पत्थर' के वक्त को याद करते हुए बिग बी ने कहा कि यश जैसे दिग्गज फिल्मकार के सेट पर होना पिकनिक जैसा था। अमिताभ ने सोमवार रात ब्लॉग पर लिखा, "यश जी के साथ काम करना हमेशा पिकनिक की तरह रहा है। अनौपचारिक आराम और हास्य से भरपूर और स्वादिष्ट भोजन खाना। वे शूटिंग स्थल पर साथ आने के लिए कलाकारों के परिजनों को भी प्रोत्साहित करते हैं, चाहे वे पुणे या कश्मीर या ऐम्स्टर्डैम या दिल्ली में हों, हमेशा एक जैसा।"

उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘सिलसिला’ की भी शूटिंग को याद करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। बता दें कि बिग बी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग काफी व्यस्त हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर महानायक का कहना है कि, "अंताक्षरी मेरा पसंदीदा खेल है। वे क्या अद्भुत क्षण थे।"

इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार आमिर खान भी नजर आने वाले हैं। इन दोनों के अलावा इसमें ‘दंगल’ फातिमा सना शेख भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन