1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SP बालासुब्रमण्यम की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, स्थिति में पहले से हुआ काफी सुधार

SP बालासुब्रमण्यम की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, स्थिति में पहले से हुआ काफी सुधार

 Published : Aug 24, 2020 11:55 am IST,  Updated : Aug 24, 2020 03:16 pm IST

एसपी बालासुब्रमण्यम से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

SP Balasubrahmanyam Tested tests negative- India TV Hindi
एसपी बालासुब्रमण्यम की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव Image Source : TWITTER

एसपी बालासुब्रमण्यम से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। उनके बेटे एसपी चरण ने जानकारी दी है कि पिता की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है और उनकी हालत पहले से बेहतर व स्थिर है। एसपी चरण ने अपने बयान में कहा- 'मेरे पिता के लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद। मेरे पिता ठीक और स्थिर हैं, और उनका कोरोना वायरस टेस्ट अब निगेटिव आया है। हम आपको लगातार उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी देते रहेंगे।'

एसपी बालासुब्रमण्यम के बेटे के बयान के अलावा कई जामी हस्तियों ने मशहूर गायक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर खुशी जाहिर की। लेखक अनुज धर ने ट्वीट किया- 'अच्छी खबर है। एसपी बालासुब्रमण्यम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।'

क्या इस सिंगर की वजह से एसपी बालासुब्रमण्यम को हुआ था कोरोना? सामने आई ये बात

इसके अलावा बिग बॉस 2 तेलुगू का विनर कुशल मंदना ने भी ट्वीट किया। कुशल ने लिखा-''बहुत अच्छा लगा कि बाला सर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। हम लोगों की प्रार्थनाओं ने अपना असर दिखाया। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने बाला सर के लिए प्रार्थना की।'

एसपी बालासुब्रमण्यम एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई में भर्ती हैं। बालासुब्रमण्यम का 5 अगस्त को कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। उस वक्त उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण थे लेकिन बाद में हालत बिगड़ गई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन