Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सड़क पर न्यूड प्रदर्शन करने वालीं श्री रेड्डी ने राणा दग्गुबती के भाई पर लगाया यौन शोषण का आरोप

सड़क पर न्यूड प्रदर्शन करने वालीं श्री रेड्डी ने राणा दग्गुबती के भाई पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 11, 2018 09:00 pm IST, Updated : Apr 11, 2018 09:00 pm IST

श्री रेड्डी ने पिछले दिनों फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 'कास्टिंग काउच' के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को तेलुगू फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के सामने सड़क पर अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। अब उन्होंने जाने माने फिल्म निर्माता सुरेश बाबू के बेटे और राणा दग्गुबती के भाई अभीराम दग्गुबती पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Sri reddy- India TV Hindi
Sri reddy

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम न मिलने के कारण श्री रेड्डी ने पिछले दिनों फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 'कास्टिंग काउच' के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को तेलुगू फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के सामने सड़क पर अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद से ही उन्होंने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। लेकिन अब उन्होंने जाने माने फिल्म निर्माता सुरेश बाबू के बेटे और राणा दग्गुबती के भाई अभीराम दग्गुबती पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। श्री रेड्डी का कहना है कि अभीराम ने हैदराबाद के एक सरकारी स्टूडियो में उनका यौन शोषण किया था।

उनका कहना है कि सुरेश बाबू के छोटे बेटे अभिराम ने मेरे साथ धोखा किया है। वह एक सरकारी स्टूडियो, जहां टैलेंटेड लोगों का समर्थन किया जाता है। उन्हें इसका ठीक से इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन अभीराम मुझे उस स्टूडियो में लेकर गए और मेरा यौन शोषण किया। बता दें कि श्री रेड्डी ने फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक के बाद एक खई ट्वीट्स भी किए हैं।

इन दिनों उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही हैं कि, "मैंने सुरेश बाबू के बेटे अभीराम के बारे में इससे पहले कभी किसी को नहीं बताया। क्या आपको पता है अभीराम आपने मेरे साथ स्टूडियो में कैसा बर्ताव किया था। सबूत के तौर पर मेरे पास उनकी उनकी तस्वीर है जिसमें वह मुझे किस करते दिख रहे हैं। बाकी का काम महिला संगठन करेंगे। वो मुझे न्याय दिलाने के लिए जरूर सामने आएंगे।"

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement