1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद के मना करने के बाद भी जाह्नवी के साथ मूवी डेट पर पहुंचे ईशान

शाहिद के मना करने के बाद भी जाह्नवी के साथ मूवी डेट पर पहुंचे ईशान

 Published : May 30, 2017 04:03 pm IST,  Updated : May 30, 2017 04:03 pm IST

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर पिछले कुछ समय से माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इन दिनों इशान का नाम लोकप्रिय अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ

jhanvi- India TV Hindi
jhanvi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर पिछले कुछ समय से माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन इन दिनों ईशान का नाम न सिर्फ उनकी फिल्म के कारण सुर्खियों में है, बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल इन दिनों इशान का नाम लोकप्रिय अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए कैमरे में कैद किया जाता है। अब एक बार फिर से ये दोनों साथ नजर आए हैं। इन दोनों को हाल ही में आयोजित की गई प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान साथ देखा गया है।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले यह दोनों वरुण धवन और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की स्पेशल स्पेक्रीनिंग में भी साथ ही पहुंचे थे। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि शाहिद ने कुछ समय पहले ही ईशान को सलाह दी थी कि वह जाह्नवी से दूर रहें। दरअसल शाहिद नहीं चाहते कि उनके भाई का ध्यान अपनी डेब्यू फिल्म से हटकर किसी और चीज की ओर जाए।

'बेवॉच' की स्क्रीनिंग में ईशान और जाह्नवी एक ही कार में बैठे हुए दिखाई दिए। ईशान कार चलाते हुए दिखे उनके साथ वाली सीट पर उनका कोई दोस्त नजर आ रहा है और कार की पीछे वाली सीट पर जाह्नवी बैठी हुई दिखाई दे रही थीं। खबरों के मुताबिक जल्द ही करण जौहर अपनी अगले नए प्रोजेक्ट में ईशान, जाह्नवी और सारा अली खान को लॉन्च करने वाले हैं। ...ब्रेकअप के बाद भी परवीन बॉबी अक्सर मेरे बेडरूम में दिखती थीं

अगली स्लाइड में देखिए जाह्नवी की खूबसूरत तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन