1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बहन सुजाता कुमार का कैंसर से निधन, 'इंग्लिश-विंग्लिश' में साथ आई थीं नजर

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बहन सुजाता कुमार का कैंसर से निधन, 'इंग्लिश-विंग्लिश' में साथ आई थीं नजर

 Published : Aug 20, 2018 11:01 am IST,  Updated : Aug 20, 2018 11:19 am IST

फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन के रोल में नजर आईं एक्ट्रेस सुजाता कुमार का कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने रविवार की रात को मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Sridevi with Sujata Kumar in English Vinglish- India TV Hindi
Sridevi with Sujata Kumar in English Vinglish Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन के रोल में नजर आईं एक्ट्रेस सुजाता कुमार का कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने रविवार की रात को मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी बहन और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा- "हमारी चहेती सुजाता कुमार का निधन हो गया है। हमारे अंदर एक खालीपन छोड़कर वह एक बेहतरीन जगह चली गई हैं। उन्होंने हमसे एक घंटे पहले रात 11.26 को विदा ली। जिंदगी दोबारा पहले जैसी नहीं हो सकती।"

सुचित्रा ने फेसबुक पर लिखा कि 20 अगस्त को सुबह 11 बजे जुहू के शमशान घाट में सुजाता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Suchitra Krishnamoorthi facebook post
Suchitra Krishnamoorthi facebook post

इससे पहले सुचित्रा ने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों और दोस्तों से सुजाता के ठीक होने की प्रार्थना करने का आग्रह किया था।

उन्होंने लिखा था- ''मैं ICU के बाहर बैठ कर अपनी बड़ी बहन और मां सुजाता कुमार के लिए प्रार्थना कर रही हूं क्योंकि वो अंदर अपनी जिंदगी के लिए लड़ रही हैं। कृपया मेरे और मेरे परिवार के साथ उनके लिए प्रार्थना करिए।''

सुचित्रा ने 'इंग्लिश-विंग्लिश' फिल्म की एक तस्वीर भी शेयर की थी।

सुजाता फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के अलावा 'रांझणा', 'सलाम-ए-इश्क' और 'गोरी तेरे प्यार में' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सुजाता ने कई टीवी शोज में भी काम किया था, जिनमें 'होटल किंगस्टन', 'बॉम्बे टॉकिंग' और '24' शामिल है।

Also Read:

डीजे खुशी ने खोले राज, कहा- निक जोनस अमेरिकी से ज्यादा भारतीय हैं

क्या दीपिका पादुकोण को सगाई में बुलाना भूल गईं प्रियंका चोपड़ा?

निक और प्रियंका की सगाई में आलिया-परिणीति समेत ये सितारे हुए शामिल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन