1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की तरफ से जाह्नवी और खुशी के साथ बोनी ने लिया राष्ट्रपति से अवॉर्ड, आ गए आंसू

श्रीदेवी की तरफ से जाह्नवी और खुशी के साथ बोनी ने लिया राष्ट्रपति से अवॉर्ड, आ गए आंसू

 Published : May 03, 2018 08:58 pm IST,  Updated : May 03, 2018 10:08 pm IST

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। श्रीदेवी की तरफ से ये अवॉर्ड उनके पति बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने लिया।

नेशनल अवॉर्ड 2018- India TV Hindi
नेशनल अवॉर्ड 2018 Image Source : PTI

नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आज नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी हुई। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विजेता हस्तियों को सम्मानित किया। दिवंगत विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया जो उनकी तरफ से उनकी दूसरी पत्नी कविता खन्ना और बेटे अक्षय खन्ना ने लिया। वहीं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। श्रीदेवी की तरफ से ये अवॉर्ड उनके पति बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने लिया। फिल्म मॉम में अभिनय के लिए श्रीदेवी को यह अवॉर्ड मिला था। श्रीदेवी को जब ये सम्मान मिल रहा था उस वक्त बोनी, खुशी और जाह्नवी तीनों ही भावुक हो गए।

हालांकि राष्ट्रपति के हाथों कुछ ही कलाकारों को नेशनल अवॉर्ड दिया गया, बाकी कलाकारों को यह सम्मान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दिया। हालांकि इस वजह से कई कलाकार नाराज भी हो गए।  131 में से 68 विजेताओं ने अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया।

नेशनल अवॉर्ड 2018
Image Source : PTIनेशनल अवॉर्ड 2018

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को स्मृति ईरानी ने फिल्म न्यूटन के लिए फीचर फिल्म कैटेगरी में सम्मान दिया। वहीं शाशा त्रिरुपति को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला। शाशा भी इस बात से नाराज थीं कि राष्ट्रपति ने सबको अवॉर्ड अपने हाथों से नहीं दिया।

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म इरादा के लिए मिला। फिल्म बाहुबली 2 को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला।

वहीं कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के गाने गोरी तू लट्ठ मार के लिए बेस्ट कोरियोग्रॉफर का अवॉर्ड मिला।

यह है पूरी अवॉर्ड लिस्ट-

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- न्यूटन

मोस्ट पॉपुलर फिल्म (एंटरटेनमेंट)- बाहुबली: द कन्क्लूजन

सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन-  अली अब्बास मोगल (बाहुबली- द कन्क्लूजन)

सर्वश्रेष्ठ विशेष इफेक्ट्स- बाहुबली- द कन्क्लूजन

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- श्रीदेवी (मॉम)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- रिद्धि सेन (बेंगाली फिल्म नगर कीर्तन)

सर्वश्रेष्ठ गायिका- शाशा तिरूपति (मलयालम)

सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस- दिव्या दत्ता (फिल्म इरादा)

स्पेशल मेंशन- पंकज त्रिपाठी (न्यूटन)

बेस्ट डायरेक्शन- भयानकम (मलयालम फिल्म)

बेस्ट कोरियोग्राफर- गणेश आचार्य (टॉयलेट- एक प्रेम कथा)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- ए आर रहमान

नेशनल अवॉर्ड 2018
Image Source : PTIनेशनल अवॉर्ड 2018

बेस्ट उड़िया फिल्म- हेलो अर्शी

बेस्ट तेलुगू फिल्म- गाजी

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- हेबेट्टू रामाक्का

बेस्ट मराठी फिल्म- कच्चा लिंबू

​दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- दिवंगत विनोद खन्ना

नेशनल अवॉर्ड 2018
Image Source : PTIनेशनल अवॉर्ड 2018

नरगिस दत्त अवॉर्ड (फीचर फिल्म)- ठप्पा (निपुण धर्माधिकारी)

बेस्ट चाइल्ड फिल्म- म्होरक्या

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन