1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की अचानक मौत पर भावुक हुए बप्पी लाहिड़ी

श्रीदेवी की अचानक मौत पर भावुक हुए बप्पी लाहिड़ी

 Published : Feb 28, 2018 12:08 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 12:08 pm IST

श्रीदेवी हमेशा के लिए ओझल हो गई हैं। उनके चाहने वाले अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी खूबसूरत अदाकारा उनके बीच नहीं रही हैं। आज सेलिब्रेशन क्लब में जहां एक ओर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए फैंस का जमावड़ा लगा है, वहीं लाखों फैंस की भीड़ भी...

Sridevi- India TV Hindi
Sridevi

मुंबई: बॉलीवुड की ‘चांदनी’ श्रीदेवी हमेशा के लिए ओझल हो गई हैं। उनके चाहने वाले अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी खूबसूरत अदाकारा उनके बीच नहीं रही हैं। आज सेलिब्रेशन क्लब में जहां एक ओर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए फैंस का जमावड़ा लगा है, वहीं लाखों फैंस की भीड़ भी अपनी पसंदीदा अदाकारा के आखिरी दर्शन के लिए पहुंची है। सभी फिल्मीं सितारे श्रीदेवी की अचानक हुई मौत पर शोक जता रहे हैं। अब उनके साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके संगीत निर्देशक बप्पी लाहिड़ी ने श्रीदेवी के अभिनय कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिवंगत अभिनेत्री एकमात्र महिला सुपरस्टार थीं।

शोक संतप्त परिवार से मंगलवार को मुलाकात के बाद बप्पी ने कहा कि उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री के साथ 11 सिल्वर जुबली फिल्मों में काम किया, जो "अकेली और एकमात्र महिला सुपरस्टार थीं।" उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी यकीन नहीं होता कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं, इस बारे में सोचकर मेरा दिल बैठा जा रहा है।"

बप्पी ने कहा कि वह श्रीदेवी की याद में उन्हें 'कभी अलविदा ना कहना' गीत समर्पित करना चाहेंगे। गौरतलब है कि श्रीदेवी दुबई में बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए पहुंची थीं। लेकिन होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से उनकी मौत हो गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन