1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये क्या क्लर्क की नौकरी करना चाहते हैं अभिषेक बच्चन? एडमिट कार्ड हो रहा है वायरल

ये क्या क्लर्क की नौकरी करना चाहते हैं अभिषेक बच्चन? एडमिट कार्ड हो रहा है वायरल

 Published : May 03, 2017 10:17 am IST,  Updated : May 03, 2017 10:17 am IST

सरकारी कामकाज में अक्सर लापरवाही का मामला सामने आता रहता है। ताजा मामले चौंकाने वाला है।

ABHISHEK- India TV Hindi
ABHISHEK

नई दिल्ली: सरकारी कामकाज में अक्सर लापरवाही का मामला सामने आता रहता है। ताजा मामले चौंकाने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट में अभिनेता अभिषेक बच्चन के नाम का एडमिट कार्ड वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया गया है कि SSC की परीक्षा में अभिषेक ने क्लर्क के लिए आवेदन किया है।

एसएससी द्वारा जारी इस एडमिट कार्ड में अभिषेक बच्चन की फोटो भी लगी है। लेकिन जेंडर में फीमेल लिखा हुआ है। यह पूरा मामला एसएससी की भारी लापरवाही और चूक का उदाहरण है।

एडमिट कार्ड में अभिषेक का रोल नंबर 2405283611 लिखा है। उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1995 लिखी है। फोटो के नीचे जो साइन है उसमें अभिशेखर बच्चन लिखा है।

ABHISHEK
ABHISHEK

एडमिट कार्ड में अभिषेक बच्चन का जो पता लिखा है उससे पूरी तरफ यह फर्जी लग रहा है। पते में लिखा है, 69 ट्रिपल एक्स कॉलोनी, जयपुर, लातूर, महाराष्ट्र। आपको बता दें एसएसएसी की यह परीक्षा रविवार को महिला अभ्यर्थियों के लिए रखी गई थी।

इस मामले में अभी तक एसएससी का कोई पक्ष नहीं आया है।

वैसे आपको बता दें यह पहला मामला नहीं है जब सरकारी कामकाज में इस तरह की लापरवाही हुई है। एडमिट कार्ड से लेकर आधार कार्ड तक में कभी प्रियंका चोपड़ा, कभी सनी लियोनी तो कभी हनुमान जी की फोटो लगी होती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन