1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुधीर बाबू ने स्कूल के दिनों को याद किया, शेयर की तस्वीर

सुधीर बाबू ने स्कूल के दिनों को याद किया, शेयर की तस्वीर

 Written By: IANS
 Published : Jul 05, 2020 11:49 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 11:49 pm IST

दक्षिणी स्टार सुधीर बाबू ने अपने नए पोस्ट में स्कूल के दिनों को याद किया है। उन्होंने स्कूल में मेडल लेते हुए फोटो शेयर की है।

sudheer babu- India TV Hindi
सुधीर बाबू Image Source : INSTAGRAM/ISUDHEERBABU

दक्षिणी स्टार सुधीर बाबू ने अपने नए पोस्ट में स्कूल के दिनों को याद किया। सुधीर ने सोशल माडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसमें वह स्कूल में मेडल लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "नेशनल स्कूल गेम्स का थ्रोबैक, जहां मुझे बैडमिंटन के लिए रनर अप मेडल मिल रहा है।"

सुधीर एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह आंध्र प्रदेश में नंबर एक रैंक पर थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सुधीर को अगली बार मोहन कृष्णा निर्देशित फिल्म 'वी' में देखा जाएगा। फिल्म में नानी, निवेथा थॉमस और अदिति राव हैदरी भी प्रमुख भूमिकाओं में है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन