1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना की वजह से भारत लौटी सुहाना खान अब सीख रही हैं ऑनलाइन बेली डांस

कोरोना की वजह से भारत लौटी सुहाना खान अब सीख रही हैं ऑनलाइन बेली डांस

 Published : Apr 07, 2020 03:45 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 03:45 pm IST

शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट हैं। सुहाना कुछ महीने पहले ही अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका गई थीं हालांकि कोरोना वायरस के चलते वे अपने घर लौट आईं।

सुहाना खान - India TV Hindi
सुहाना खान 

कुछ समय पहले सुहाना खान ने भी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे अपनी यूनिवर्सिटी के रुम में ऑस्कर विनर एक्ट्रेस की फिल्म देखती हुई नजर आई थीं। अब सुहाना ऑनलाइन बेली डांस सीख रही हैं। कोरोना वायरस के चलते सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने घरों में ही परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा खान, आयुष्मान खुराना और शाहरुख खान जैसे फ़िल्मी सितारे घर पर ही कई दिलचस्प चीजों में भाग लेकर अपना समय बिता रहे हैं। 

ऐसे में ये स्टार्स अपना टैलेंट दिखा रहें हैं और कई नयी चीजें सीख रहे हैं जो कि वे अपने बिज़ी शेड्यूल में नहीं सीख पाते हैं। स्टार किड्स भी अपना हुनर निखारने में लगे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी उनमें से एख हैं।

शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट हैं। सुहाना कुछ महीने पहले ही अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका गई थीं हालांकि कोरोना वायरस के चलते वे अपने घर लौट आईं।

 इस लॉकडाउन में सुहाना अब अपनी डांसिंग स्किल्स पर फोकस कर रही हैं। आपको बता दें कि सुहाना इन दिनों बेली डान्स की प्रैक्टिस कर रही हैं। 
हाल ही में सुहाना की डान्स ट्रेनर संजना मुथरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीर शेयर की है। 

ट्रेनर ने लिखा- “हम अपने आपको चैलेंज कर रहे हैं। सुहाना खान के साथ बेली डांस ऑनलाइन क्लासेस।”

आपको बता दें कि बेली डांस के साथ सुहाना अपनी मां गौरी खान को मेकअप टिप्स भी दे रही हैं। हाल ही में गौरी खान ने सुहाना को टैग कर अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन