1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुहानी सी एक लड़की' फेम नेहा यादव ने बॉयफ्रेंड मनस्वी आर्या से की शादी, देखें Photos

'सुहानी सी एक लड़की' फेम नेहा यादव ने बॉयफ्रेंड मनस्वी आर्या से की शादी, देखें Photos

 Published : Jan 06, 2019 10:34 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 10:34 pm IST

सीरियल 'सुहानी सी एक लड़की' में सौम्या के रोल में नजर आईं एक्ट्रेस नेहा यादव ने अपने राइटर बॉयफ्रेंड मनस्वी आर्या से 21 दिसंबर 2018 को मुंबई में शादी कर ली।

Neha Yadav, Manasvi Arya- India TV Hindi
Neha Yadav, Manasvi Arya Image Source : FACEBOOK

सीरियल 'सुहानी सी एक लड़की' में सौम्या के रोल में नजर आईं एक्ट्रेस नेहा यादव ने अपने राइटर बॉयफ्रेंड मनस्वी आर्या से 21 दिसंबर 2018 को मुंबई में शादी कर ली। नेहा ने अपनी शादी में बेबी पिंक आउटफिट पहना था और मनस्वी ने शेरवानी पहनी थी। हाल ही में मनस्वी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

फोटो कोलाज में नेहा और मनस्वी एक फ्रेम में ट्रेडिशनल आउटफिट और दूसरे फ्रेम में वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रहे हैं। नेहा और मनस्वी पिछले तीन साल से एक साथ हैं। IWMBuzz से बात करते हुए नेहा ने कहा था- ''हम एक-दूसरे को 2-3 साल से जानते हैं, लेकिन प्यार तब हुआ जब मैं उनके कॉन्सेप्ट इक्यावन पर काम कर रही थी। हम अपने रिश्ते को आगे बढ़ाकर बहुत खुश हैं।''

Neha Yadav, Manasvi Arya
Neha Yadav, Manasvi Arya

Neha Yadav, Manasvi Arya
Neha Yadav, Manasvi Arya

नेहा दिल्ली से हैं और अभी छोटे पर्दे से दूर हैं। मनस्वी फिलहाल 'मुस्कान' और 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' पर काम कर रहे हैं।

Also Read:

Simmba Box Office Collection Day 9: रणवीर सिंह-सारा अली खान का जादू बरकरार, इतने का हुआ बिजनेस

Birthday Special: अफेयर से शादी तक दर्द भरी रही 'नागिन' स्टार रीना रॉय की कहानी

Bigg Boss 12 की विनर दीपिका कक्कड़ पर श्रीसंत के 'फैन' ने एसिड फेंकने की दी धमकी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन