1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुल्तान' ने पाकिस्तान में बनाया रिकॉर्ड, 5 दिन में कमाए 15 करोड़

'सुल्तान' ने पाकिस्तान में बनाया रिकॉर्ड, 5 दिन में कमाए 15 करोड़

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2016 01:07 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 01:07 pm IST

सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'सुल्तान' ने पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद पहले पांच दिनों में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ईद के मौके पर यह एक नया रिकार्ड है।

Sultan- India TV Hindi
Sultan

लाहौर: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'सुल्तान' ने पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद पहले पांच दिनों में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ईद के मौके पर यह एक नया रिकार्ड है।

अली अब्बास जफर इस फिल्म के निर्देशक हैं। पाकिस्तान में फिल्म के वितरक जियो फिल्म्स के अनुसार इस फिल्म ने पिछले साल ईद पर प्रदर्शित 'जवानी फिर नहीं आनी' द्वारा बनाए गए रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है।

जियो फिल्म्स के मुहम्मद नासिर ने कहा कि 'बजरंगी भाईजान' सहित अन्य फिल्मों की अपेक्षा 'सुल्तान' को यह फायदा मिला कि ईद पर पांच दिनों की छुट्टी रही।

उन्होंने कहा कि फिल्म ने रविवार तक 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म 6 जुलाई को रिलीज हुई थी और यह अब भी अच्छा कारोबार कर रही है। वहीं कई अन्य रिलीज अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फिल्मों का प्रदर्शन बॉक्‍स आफिस पर अच्छा नहीं रहा है।

इस फिल्म का प्रभाव हॉलीवुड की फिल्म 'फाइंडिंग डोरी' और पाकिस्तानी फिल्म 'सवाल 700 करोड़ डॉलर का' के कारोबार पर पड़ा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन