1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में लौटे सुनील ग्रोवर, पढ़ें, वापसी पर क्या बोले सुनील?

‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में लौटे सुनील ग्रोवर, पढ़ें, वापसी पर क्या बोले सुनील?

 Published : Jun 15, 2017 09:20 am IST,  Updated : Jun 15, 2017 09:22 am IST

द कपिल शर्मा शो’ छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर शो को मिस तो कर रहे होंगे, लेकिन कपिल से हुए विवाद के बाद वो इस शो में वापस नहीं लौटना चाहते।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर शो को मिस तो कर रहे होंगे, लेकिन कपिल से हुए विवाद के बाद वो इस शो में वापस नहीं लौटना चाहते। अगर आप सब कपिल के शो में सुनील को मिस कर रहे हैं तो आप सब के लिए खुशखबरी है। जी हां, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए सुनील ग्रोवर इस शो में लौट रहे हैं। इस रविवार सोनी टीवी में 'द कपिल शर्मा शो' की जगह सोनी टीवी एक खास शो ऑनएयर करेगा, जिसका नाम होगा ‘सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट’। कहा जा रहा है कि इस एपिसोड में कपिल शर्मा नजर नहीं आएंगे, बल्कि सुनील ग्रोवर यह एपिसोड होस्ट करेंगे। सुनील के साथ अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा भी इस स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे। 

salman
salman

सुनील ने सलमान के साथ ये स्पेशल एपिसोड शूट भी कर लिया है। शो में सलमान के साथ अभिनेता सोहेल खान भी पहुंचे थे। सुनील ग्रोवर से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘’मैं सोनी में वापस सिर्फ एक खास शख्स सलमान खान के लिए आया हूं। यह एक स्पेशल शो होगा जो उनकी नई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को डेडीकेट किया जाएगा। (कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, कृष्णा अभिषेक ने मिलाया सुनील ग्रोवर से हाथ)

जब सुनील से शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘’यह काफी एंटरटेनिंग था। मैं काफी समय बाद कैमरे के सामने लौटा हूं, मुझे खूब मजा आया।‘’

आगे पढ़िए, इस वजह से सलमान के होते हुए भी सुनील के शो को नहीं मिलेगा टीआरपी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन