1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘द कपिल शर्मा शो’ में नहीं बल्कि इस टीवी शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर

‘द कपिल शर्मा शो’ में नहीं बल्कि इस टीवी शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर

 Published : Dec 14, 2017 04:51 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 04:51 pm IST

अगर आप सुनील ग्रोवर को मिस कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक गुड न्यूज है।

SUNIL GROVER- India TV Hindi
SUNIL GROVER

मुंबई: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हमें अलग-अलग अवतार में हंसाते नजर आते हैं। कभी गुत्थी, कभी रिंकू भाभी तो कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी के अवतार में सुनील हमारा मनोरंजन करते आए हैं। खबरें चल रही हैं कि ‘द कपिल शर्मा शो’ फिर से लौटने वाला है और सुनील ग्रोवर भी इस शो का हिस्सा होंगे। यह शो तो न जाने कब वापस लौटेगा लेकिन अगर आप सुनील ग्रोवर को मिस कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक गुड न्यूज है। सुनील ग्रोवर जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ मिलकर जी सिने अवॉर्ड्स 2018 होस्ट करते दिखेंगे।

सुनील ने पहले भी कई अवॉर्ड शो को होस्ट किया है। वह टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' पर अनेक अवतारों के लिए जाने जाते है।

रोहित शेट्टी ने बयान में कहा, "निर्देशन के अलावा मुझे शो होस्ट करना भी आता है। इस वर्ष मैं प्रतिष्ठित जी सिने अवार्ड्स होस्ट करूंगा।"

रोहित ने 'सिंघम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। यह पहली बार है कि वह एक अवार्ड शो होस्ट करेंगे। जी सिने अवार्ड 2018 का आयोजन 19 दिसंबर को होगा। इस अवॉर्ड शो का प्रसारण जल्द ही जी टीवी पर होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन